सुजुकी जिम्नी हेरिटेज एडिशन को फिलहाल सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है।
यह रेगुलर मॉडल से अलग दिखती है। इसमें खास डीकल्स, यूनिक कार्गो ट्रे और रेड मड फ्लैप्स दिए गए हैं, जो इसे क्लासिक लुक देते हैं।
रेगुलर जिम्नी की तरह, हेरिटेज एडिशन भी ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें 4x4 सिस्टम दिया गया है।
कंपनी ने इस खास एडिशन को सिर्फ 500 यूनिट्स तक ही सीमित रखा है।
1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है।
यह सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
उम्मीद की जा रही है कि इसे कुछ समय बाद भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
भारतीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत रेगुलर मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।